Thursday, November 28, 2013

मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार परिषद , जिला इकाई धार की बैठक

मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार परिषद , जिला इकाई धार की बैठक दिनांक ७ नवंबर २०१३ को कुक्षी के समीप जैन तीर्थ तालनपुर मे परिषद के संभागीय महासचिव अर्पण जैन के आतिथ्य एवम् जिला अध्यक्ष माजिद शेख की अध्यक्षयता मे संपन्न हुई, जिसमे विशेष आतिथ्य वरिष्ठ पत्रकार हाजी इक़बाल कुरेशी जी का प्राप्त हुआ |
बैठक मे जिला इकाई की घोषणा हुई तथा परिषद द्वारा जिला स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालन हेतु निर्णय लिए गये |


श्री जैन ने परिषद के क्रियांवान पर प्रकाश डालते हुए परिषद के साथियो को दायित्वओ से अवगत करवाया तथा परिषद के मध्यम से जिला स्तर की समस्त पत्रकारो की दिगदर्शिका के प्रकाशन की जानकारी भी दी |
जिला अध्यक्ष माजिद जी ने नवीन कार्यकारिणी की विधिवत घोषणा की |
बैठक का संचालन जिला प्रवक्ता मुजीब कुरेशी ने किया तथा आभार जिला महासचिव फ़िरोज़ ख़ान ने माना |